फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हरि की पौड़ी तक डाली जाएगी पाइप लाइन

Tue, 01 Oct 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे की हरि की पौड़ी तक गोरहा नहर से पाइप लाइन डाली जाएगी। इस संबंध में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है। इससे श्रद्धालुओं को लाभ होगा। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने 21 अगस्त को लखनऊ में जल संसाधन मंत्री के समक्ष यह मांग उठाई थी। पौराणिक तीर्थनगरी स्थित हरिपदी कुंड में यहां से 8 किमी दूर गोरहा नहर से जल की आपूर्ति होती है। जल आपूर्ति का बंबा कच्चा एवं खुला होने के कारण आए दिन अराजक तत्व इसे रास्ते में काट देते हैं और रास्ते में पड़ने वाले गांवों की नालियां इस बंबे में गिरती हैं। इससे हरि की पौड़ी कुंड तक बेहद कम और दूषित पानी पहुंचता है। इसके कारण कुंड में जल की कमी बनी रहती है। इससे यहां दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं। श्रद्धालुओं की भावनाओं व तीर्थ के बाशिंदों की मांग पर पाइप लाइन डाले जाने के बाद श्रद्धालुओं को यहां शीघ्र शुद्ध व भरपूर गंगाजल आपूर्ति मिलने की संभावनाएं बलवती हो गई हैं। इस पर स्थानीय नागरिकों को हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें