फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करेंगे धर्मगुरु

Thu, 29 May 2025 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नियमित टीकाकरण के संबंध में धर्मगुरूओं के साथ बैठक करते सीएमओ ।
विज्ञापन
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग नगर क्षेत्र कासगंज में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को मजबूती देने के लिए धर्मगुरुओं और समाज सेवियों का सहयोग लेगा। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने उनके साथ बैठक कर उनसे लोगों को जागरूक करने के लिए सहयोग मांगा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि नियमित टीकाकरण बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। शिशु एवं बाल्यावस्था में दी जाने वाली खसरा, रूबेला, पोलियो, डीपीटी, टीबी, हेपेटाइटिस बी जैसी बीमारियों से सुरक्षा हेतु टीके मुफ्त उपलब्ध कराए जाते हैं, लेकिन कुछ समुदायों और परिवारों में अभी भी भ्रांतियों और अफवाहों के कारण टीकाकरण को लेकर झिझक देखी जाती है। स्वास्थ्य विभाग सभी धर्मगुरुओं एवं समाज के सहयोग से यह सुनिश्चित करेगा कि नगर क्षेत्र में शत-प्रतिशत बच्चों का नियमित टीकाकरण समय पर पूरा हो।बैठक में उपस्थित सभी धर्मगुरुओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि धर्म और आस्था के मंच से यदि सही संदेश दिया जाए, तो लोगों की सोच में बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने अपने-अपने धर्म स्थलों एवं समुदायों में टीकाकरण के महत्व पर जोर देने तथा लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें