फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नेत्र चिकित्सालय के लिए हुआ भूमि पूजन

Thu, 29 May 2025 01:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नेत्र चिकित्सालय की भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान हवन में आहूति देते रोटरी क्लब के सदस्य ।
विज्ञापन
कासगंज। रोटरी क्लब कासगंज सिटी के तत्वावधान में श्री नन्नूमल अग्रवाल धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बुधवार को हुआ। शहर में बनने वाले यह चिकित्सालय नेत्र रोगियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रधान करेगा।मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि यह चिकित्सालय क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने चिकित्सालय को एंबुलेंस वैन देने की घोषणा की।रोटरी के मंडल अध्यक्ष नीरव नीमेश ने इस वैन को नेत्र परीक्षण लैब में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक उपकरण देने की घोषणा की। नगर पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे और आगामी मंडल अध्यक्ष राजीव मित्तल ने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए सहयोग की घोषणा की। रोटरी क्लब के अध्यक्ष सिद्धार्थ चौधरी एवं सचिव वैभव बिड़ला ने दानदाता सदस्यों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रवक्ता गोपाल माहेश्वरी, संचालक अनूप गुप्ता, ट्रस्टी मोहित अग्रवाल ने कहा कि नेत्र चिकित्सालय के कार्य को शीघ्रता से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन अग्रवाल एवं उमेश अग्रवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें