फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बंद कमरे से इसलिए आती थीं चीखने की आवाजें...धर्मांतरण का बेहद घिनौना सच, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो

Fri, 05 Sep 2025 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के केदार नगर में राजकुमार लालवानी धर्मांतरण कराने का रैकेट चला रहा था। बीमारी और गरीबी दूर करने का लालच देकर लोगों को घर में बुलाया जाता था और हिंदू से ईसाई धर्म अपनाने के लिए बाध्य किया जाता था।
विज्ञापन
कुछ इस तरह कराया जाता था धर्मांतरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के केदार नगर में धर्मांतरण कराने के मुख्य आरोपी राजकुमार ने काॅलोनी के लोगों से दूरी बना रखी थी। वह घर से निकलता था तो किसी से बात नहीं करता था। बाहर से लोग आते थे और चले जाते थे। घर के अंदर होने वाली गतिविधि की किसी को भनक तक नहीं लग पाती थी। धर्मांतरण का मामला पकड़े जाने के बाद कॉलोनीवासी आक्रोशित हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार को केदार नगर में धर्मांतरण का मामला पकड़ा गया था। बीमारी और गरीबी दूर करने का झांसा देकर लोगों को एक घर में बुलाया था। हिंदू से ईसाई बना दिया जाता था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने खुद आम व्यक्ति बनकर जांच की थी। इसके बाद मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी, तीन महिलाओं सहित 8 को पकड़ा था। उनसे डायरी और रजिस्टर मिले थे। इनमें लोगों के बारे में जानकारी दर्ज की जाती थी।


 

इसलिए बंद कमरे से आती थीं चीखनें की आवाजें
 केदार नगर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा उर्फ बॉबी पंडित ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि राजकुमार धर्म परिवर्तन कराने वाला रैकेट संचालित कर रहा है। एक बार उसने बताया था कि ईसाई धर्म अपना लिया है। उसके घर से जोर-जोर से आवाज आती थी। इस बारे में वो पूछने पर कुछ नहीं बताता था। घर के अंदर क्या होता था, यह किसी को पता नहीं चलता था। हालांकि जो वीडियो सामने आए, उनसे पता चलता है कि अंदर धर्म परिवर्तन के नाम पर गंदा खेल होता था। कुछ मंत्र पढ़े जाते थे। सिर पर हाथ रखते ही महिलाएं और युवक चीख उठते थे। 


किसी से बात नहीं करता था राजकुमार
लोगों ने बताया कि राजकुमार लालवानी लोगों से बात नहीं करता था। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में बैठक कर तय किया गया है कि कोई संदिग्ध गतिविधि करेगा तो पुलिस को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

बड़ा गिरोह आ सकता है सामने
पुलिस ने आरोपी की डायरी और रजिस्टर को कब्जे में लिया था। इनमें कई लोगों के नाम और नंबर की जानकारी है। आरोपी राजकुमार लालवानी को रिमांड पर लेने के बाद इन नंबरों के बारे में पता किया जाएगा। यह पूछा जाएगा कि पंजाब और महाराष्ट्र के किन लोगों की ओर से फंडिंग की जा रही थी। धर्मांतरण कराने में बड़ा गिरोह सामने आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें