फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह हुई बूंदाबांदी, शाम को आंधी ने दिलाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार को मौसम दिनभर बदलता रहा। सुबह-सुबह बूंदाबांदी के चलते गर्मी से राहत मिली तो वहीं दिन में तेज धूप और गर्मी ने बेहाल कर दिया। शाम को आई आंधी ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई तो बाजारों में भी रौनक नजर आई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह हल्की बूूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली पर नौ बजे के बाद ही तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके चलते लोग परेशान रहे। शाम को चार बजे के करीब अचानक फिर मौसम बदला। आसमान में बादल छाने के साथ ही धूल भरी आंधी चली। इससे लोगों को परेशानी तो हुई, लेकिन गर्मी से राहत मिल गई। शाम को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने के चलते लोगों को गर्मी का अहसास कम रहा। इसके चलते बाजारों में रौनक नजर आई। पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। इससे गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें