फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश मे उमस से राहत, जलभराव से आफत

Thu, 31 Jul 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मौसम ने बृहस्पतिवार को करवट ली। दिन में कई बार हुई बारिश ने उमस से राहत दिलाई लेकिन जलभराव लोगों के लिए आफत बन गई। अधिकतम पारा 30 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही बदल गया। सुबह 7:30 बजे अचानक बारिश शुरू हुई। लगभग आधे घंटे की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। न्यूनतम पारा 26 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। इसके बाद भी बादल डेरा डाले रहे। सुबह 11 बजे से फिर से बारिश शुरू हुई। तेज बारिश के चलते लोग बचाव के लिए लोग छायादार स्थानों पर रुक गए। पटरी दुकानदारों ने अपना सामान समेट लिया ताकि बारिश से भीगने से बचाया जा सके। लगभग डेढ़ घंटे तक बारिश हुई। इससे सोरोंं गेट, तहसील रोड, बिलराम गेट, गांधी मूर्ति आदि क्षेत्रों में पानी भर गया। लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। शाम के समय 5 बजे से फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। आधे घंटे तक यह दौर चलता रहा। इस दौरान अधिकतम पारा 30 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। कई दिन बाद हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान रामसिंह ने बताया कि बाजरा की फसल बो रखी है। फसल में अंकुर निकल आए हैं। बारिश से फायदा मिलेगा। किसान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि धान की फसल के लिए बारिश काफी फायदेमंद है। मोहनपुरा मौसम विज्ञान केंद्र के डॉ. बृज विकास सिंह ने बताया कि अभी तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। किसान मौसम देखकर ही फसलों की बुवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें