आगरा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघने प्रदेश भर के क्रिकेट खिलाड़ियों को बड़ी राहत देते हुए सत्र 2026–27 के लिए ऑनलाइन खिलाड़ी पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इस फैसले से आगरा के भी उन खिलाड़ियों को राहत मिलेगी, जिनका पंजीकरण किसी कारणवश पूरा नहीं हो सका था।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि खिलाड़ी पंजीकरण पोर्टल अब 10 फरवरी तक खुला रहेगा। इस अवधि के दौरान सभी लंबित और छूटे हुए पंजीकरण अनिवार्य रूप से पूरे करने होंगे। खिलाड़ी स्वयं https://registration.upca.tv/ लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।