फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : मुरादाबाद के लिए चलेगी एक और बस

Mon, 08 Jul 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बस स्टैंड से मुरादाबाद के लिए और बस के संचालन की तैयारी है। अभी केवल एक ही बस का संचालन मुरादाबाद के लिए हो रहा है। नई बस के संचालन का विल्सी, विसौली व चंदौसी के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कासगंज से मुरादाबाद के लिए केवल एक बस सेवा संचालित है। यह बस सुबह 7:30 बजे कासगंज से रवाना होती है। यदि सुबह यह बस निकल जाए तो यात्रियों को बदायूं होकर मुरादाबाद जाना होता है। यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए रोडवेज एक और बस का संचालन मुरादाबाद के लिए किए जाने की तैयारी कर रहा है।
यह बस सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच रवाना की जाएगी। कुछ दिन ट्रायल लिया जाएगा। यदि आमदनी हुई तो इसका संचालन आगे भी जारी रखा जाएगा। इस बस सेवा के संचालन से विल्सी, विसौली व चंदौसी जाने वाले यात्रियों को सीधी एक और बस सेवा मिल जाएगी। एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि एक और बस मुरादाबाद के लिए संचालित किए जाने की तैयारी जा रही है। शीघ्र ही कुछ दिन चलाकर ट्रायल करेंगे। आय के आधार पर संचालन को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें