थाना क्षेत्र की एक किशोरी को दिल की दिक्कत होने पर परिजन ने उसे रिश्तेदार के पास गाजियाबाद भेज दिया। उपचार के दौरान ही अस्पताल से बॉबी उर्फ प्रेम निवासी नोएडा उसे ले गया और वहां होटल में रखा। जहां आरोपी ने किशोरी का अश्लील वीडियो और फोटो बनाए। परिवार द्वारा थाना खोड़ा, गाजियाबाद में रिपोर्ट कराई तो आरोपी किशोरी को डराता धमकाता रहा।
आरोप है कि उसने कहा कि किसी को बताया तो माता-पिता और भाई को जान से मार देगा। कुछ दिन बाद किशोरी के पास आरोपी आया और गलत हरकतें करने गया। किशोरी की मां आईं तो घटना की जानकारी हुई। आरोपी ब्यूटी पार्लर, टैटू और मेहंदी लगाने का काम नोएडा में काम करता है। आरोपी धमकी देता है कि अगर किशोरी को उसके हवाले नहीं की तो वह सारे फोटो और वीडियो वायरल कर देगा।