फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गैंग लीडर जाहिद उर्फ जग्गा सहित 12 गैंग में पंजीकृत

Wed, 22 Nov 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली पुलिस ने दंगा, हत्या, मारपीट, पथराव सहित अन्य अपराध में संलिप्त 12 आरोपियों को गैंग में पंजीकृत किया है। गैंग लीडर जग्गा को पहले ही पुलिस दुष्कर्म के आरोप में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि 12 आरोपियों के गैंग को पुलिस ने पंजीकृत किया है। जिसका गैंग लीडर जाहिद उर्फ जग्गा निवासी बड्डूनगर हैं। उस पर विभिन्न संगीन मामलों में 10 मुकदमा दर्ज हैं। गैंग के आरोपी दंगा कराने, मारपीट करने, पथराव एवं हत्या करने के मामलों में शामिल हैं। आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उनके गैंग को पंजीकृत किए जाने की कार्रवाई की गई हैं। गैंग लीडर जग्गा के अलावा 11 अन्य आरोपी और शामिल हैं। इनमें राहत निवासी इस्माइलपुर हैं, उस पर सात मुकदमे दर्ज हैं। असलम निवासी मोहल्ला नबाब पर छह, फैजान निवासी गंदानाला पर पांच, आसिफ निवासी मोहल्ला नवाब पर चार, वसीम निवासी तहसील रोड पर तीन, नसीम निवासी तहसील रोड पर तीन, इमरान निवासी सोरों गेट पर दो, अकरम निवासी मोहल्ला नवाब पर 2, बबलू निवासी गली गढ़ीयान पर तीन, जफर निवासी पटेल गली पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें