फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 12720 वृद्धजनों को भेजी गई पेंशन की दूसरी किस्त

Wed, 22 Nov 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। समाज कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 12720 वृद्ध जनों के खाते में पेंशन की दूसरी किस्त भेज दी गई है। तीन माह की तीन हजार रुपये पेंशन भेजी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना संचालित है। वित्तीय वर्ष 2023-24 से पेंशन का भुगतान आधार बेस्ड ही किया जा रहा है। जनपद कासगंज में 12720 लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी 3000 की दर से पेंशन की द्वितीय किस्तधनराशि 38604000 रुपये का हस्तांतरण उनके आधार लिंक बैंक खाते में किया जा चुका है। वृद्धावस्था पेंशन के ऐसे लाभार्थी जिन्हें पूर्व (वित्तीय वर्ष 2022-23) में पेंशन प्राप्त होती थी, परंतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में पेंशन से वंचित है। विभागीय की पर आधार प्रमाणीकरण एवं संबंधित बैंक में आधार सीडिंग करा लें, जिससे धनराशि का प्रेषण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें