फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फार्मर रजिस्ट्री का कराएं रजिस्ट्रेशन

Fri, 20 Dec 2024 01:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने किसानों की शिकायतें सुनी। अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका समय से निस्तारण करें। डीएम ने किसानों से कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं।
विज्ञापन

डीएम मेधा रूपम के समक्ष किसानों अपनी अपनी समस्याएं अवगत कराई। डीएम ने किसानों की समस्या को गंभीरता से साथ सुना। शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। उप निदेशक कृषि महेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप के माध्यम से कार्यों कराया जा रहा है जिसमें लेखपाल कृषि विभाग के टीएसी एवं पंचायत के सचिव और पंचायत के सहायक ऐप के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमिली आईडी का कार्य प्राथमिकता से कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया है कि किसानों को फार्मो रजिस्ट्री होने के बाद उन्हें सिर्फ पीएम किसान निधि ही नहीं बल्कि केसीसी, किसान फसल बीमा, एमएसपी, कृषि इन्फ्रास्टेचर फंड जैसी योजनाओं का भी लाभ प्राप्त होगा। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानो का हित सर्वाेपरि है। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। जो समस्या है उन समस्याओं को मौके पर जाकर त्वरित ढंग से निस्तारित करें। सीडीओ सचिन, जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्रा के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी व किसा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें