फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समयसीमा में बकाएदारों के पंजीकरण कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत उपकेंद्र मंछना के गांव हरिहरपुर में लगाए गए एकमुश्त समाधान योजना के शिविर का रविवार को अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल ने निरीक्षण किया। एक लाख रुपये से अधिक के बकाएदारों की समीक्षा करके उनका तय समय सीमा में ही पंजीकरण कराकर बकाया जमा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना के तहत 15 अप्रैल तक बकाएदारों के पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि है। विद्युत विभाग बकाएदारों का पंजीकरण कराने के लिए जगह जगह शिविर लगा रहा है। रविवार को विद्युत उपकेंद्र मंछना के गांव हरिहरपुर में लगाए गए एकमुश्त समाधान योजना शिविर में पहुंचकर अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल ने अधिशासी अभियंता आशीष अग्रवाल और कर्मचारियों के साथ समीक्षा की। अधीक्षण अभियंता ने कहा योजना का लाभ पाने के लिए 15 अप्रैल तक पंजीकरण किए जाने हैं।
जो बकाएदार पंजीकरण करा लेंगे। उनको ही योजना का लाभ मिलेगा। तय समय सीमा बीतने के बाद विभाग अभियान चलाकर बकाएदारों से बकाया बिल वसूल करेगा। रिपोर्ट दर्ज कराकर आरसी के माध्यम से भी वसूली की जाएगी। अवर अभियंता गिरि प्रसाद से कहा बकाएदारों की सूची बनाकर उनका पंजीकरण कराकर बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित करें। तय समय सीमा में अधिक से अधिक बकाएदारों के पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें