फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग दूल्हा को देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। शनिवार की रात मोहल्ला मिश्राना में जयमाला के दौरान दिव्यांग दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट के बाद मामला थाना पहुंचा। वहां समझौता होने के बाद बरात बिना दुल्हन ही वापस लौट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी युवक के साथ तय की थी। शनिवार की रात बरात मोहल्ला कबीरगंज स्थित मैरिज हॉल में पहुंची। रात करीब 12 बजे जयमाला हुआ तो स्टेज पर आए हाथ से दिव्यांग दूल्हा को देख दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। वह स्टेज से नीचे उतर गई। बरात वापस ले जाने की बात पर दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट होने लगी। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि थाने में समझौते के बाद लौट गई। एक युवक ने चेन तोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें