फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली कार तो बरात लाने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शादी में कार की मांग कर रहे दूल्हा ने साफ कह दिया कि जब तक फरमाइश पूरी नहीं होगी वह बारात लेकर नहीं आएगा। शादी के कार्ड बांट चुके दुल्हन पक्ष के लोग परेशान हैं। कन्नौज निवासी पीड़ित ने मंगलवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज के थाना विशनगढ़ क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बहन की शादी थाना कुरावली क्षेत्र के गांव गुलाबपुर नौगांव निवासी युवक के साथ तय की। टीका आदि का कार्यक्रम दिसंबर 2020 को संपन्न हो चुका है। बेटी की शादी तय होने के बाद परिजन तैयारियों में जुट गए थे। विवाह की तारीख 30 मई 2021 तय की गई है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व लड़का पक्ष के लोग घर आए और कहा कि दूल्हे को कार चाहिए। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो वह लोग बारात लेकर नहीं आएंगे। इतना सुनते ही लड़की पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने काफी मिन्नतें की लेकिन दूल्हा पक्ष के लोग तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें