फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उधार से किया मना, दुकानदार पर बोतल से हमला

Mon, 02 Nov 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एकता थाना क्षेत्र में उधार का सामान देने से मना करने पर दुकानदार पर कांच की बोतल से हमला किया गया। इससे सिर फट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे और पिता को भी पीटा गया। पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


खेड़ा पचगाईं निवासी लोकेश ने बताया कि 30 अक्तूबर को उनके पिता सुरेश कुमार परचून की दुकान पर थे। इसी दौरान उधार सामान लेने आए सतेंद्र को पहले का उधार बाकी होने के कारण सामान देने से मना कर दिया। आक्रोशित होकर सतेंद्र ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। कांच की बोतल से सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर वह बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। सतेंद्र के भाई सोनू व अन्य ने भी पिटाई में सहयोग दिया। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें