फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वजीरपुरा में लगे लाल निशान, सात दिन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। वजीरपुरा क्षेत्र में नाले-नालियों पर अतिक्रमण कर लिया गया है। चार-चार फीट तक कब्जा किए जाने से जल निकासी और सड़क निर्माण में भी दिक्कत हो रही है। इस पर नगर निगम ने घर और दुकानों पर लाल निशान लगाए हैं। अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को लोगों की शिकायत पर नगर निगम की टीम ने निरीक्षण किया। पाया कि कई घरों और दुकानों के आगे नालियों व सड़क की सीमा में अवैध निर्माण कर लिया गया है। टीम ने सभी अतिक्रमण पर लाल निशान लगाते हुए सात दिन के भीतर स्वयं हटाने की चेतावनी दी है। नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर निगम अतिक्रमण हटाएगा। कार्रवाई का खर्च भी अतिक्रमण करने वालों से ही वसूला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें