फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! कहीं नकली जूते तो नहीं पहन रहे आप, आगरा में नामी कंपनी का माल पकड़ा

Mon, 21 Oct 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
थाना सदर क्षेत्र में पकड़ा गया रेड चीफ का नकली जूता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर के नगला पद्मा में रेड चीफ कंपनी के नकली जूते की फैक्टरी चल रही थी। शनिवार को कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से छापा मारा। संचालक को पकड़ लिया गया। फैक्टरी से 15 लाख रुपये का माल भी बरामद हुआ। उसे जब्त कर लिया गया है। कंपनी के जनरल मैनेजर ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपी नगला टीन, ताजगंज निवासी दीपक कुमार है। वह नगला पद्मा में फैक्टरी चला रहा था। कंपनी के जनरल मैनेजर मनोज कुमार सिंह की सूचना पर छापा मारा गया।

जनरल मैनेजर के मुताबिक, यहां से तकरीबन 15 लाख रुपये के तकरीबन 1100 जूते, सोल, कपड़ा, लेदर, मशीन और डाई बरामद की गई है। जूतों पर रेड चीफ कंपनी की मुहर और नाम भी लगाया जा रहा था। मामले में मनोज कुमार ने दीपक  के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


 

सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि कॉपीराइट एक्ट, ट्रेडमार्क एक्ट और धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी दीपक ने पूछताछ में बताया कि कंपनी के नाम से नकली जूता बनाने वाले कई और लोग हैं।

रेड चीफ कंपनी का नकली जूता कई जगह बनाया जा रहा है। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार दो साल में कंपनी को 50 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया गया है। अभी एक फैक्टरी का संचालक ही पकड़ा गया है। कंपनी की टीम अन्य की भी तलाश कर रही है।

कंपनी के जीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दो साल से दिल्ली और मध्य प्रदेश में कंपनी के नाम से नकली जूते की बिक्री होने की सूचना मिल रही थी। नकली जूते में कमियां निकलने की वजह से लोग शिकायत करते थे। इससे कंपनी की साख खराब हो रही थी।
विज्ञापन

इस पर पड़ताल की गई। दिल्ली मेें जो जूता भेजा जा रहा था, उसे दुकानदार 3500 रुपये में बेच रहे थे, जबकि नकली फैक्टरी का संचालक  उसे 1800 रुपये में बेचता था।

आगरा में एक सप्ताह पहले एक टीम को भेजा गया था। इसके बाद मुखबिरी की गई। कंपनी का नकली जूता बनाए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस की मदद से छापा मारा गया। टीम में कंपनी के मैनेजर बृजेश पांडेय, चालक जितेंद्र शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें