फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: स्कूल वैन ड्राइवर पर रिकवरी एजेंटों का हमला, बीच रास्ते पर की पिटाई पीटाई: FIR हुई दर्ज

Mon, 20 Apr 2026 09:31 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में रिकवरी एजेंटों ने स्कूल वैन चालक को रास्ते में रोककर मारपीट की और वाहन छीनने की कोशिश की। शोर मचाने पर भीड़ जुटने से आरोपी भाग निकले, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकता थाना क्षेत्र में रिकवरी एजेंटों ने स्कूल में लगी एक वैन के चालक को रास्ते में रोककर पीटा और वाहन छीनने की कोशिश की। घटना 6 अप्रैल की दोपहर कलाल खेरिया के बीच हुई। चालक बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था। हंगामा होने के दौरान भीड़ बढ़ती देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

हरिनगर, राजपुर चुंगी निवासी राकेश तोमर ने बताया कि वह अपनी ईको वैन से बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे। तभी 6-7 लोगों ने उनकी वैन रोक ली और छीनने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई की और मोबाइल, चाबी और अन्य सामान छीनना चाहा। उन्हें कार में जबरन बैठाने की कोशिश भी की। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इससे आरोपी अपनी कार छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर रिकवरी एजेंट थे और उनमें से एक का नाम शेखर चौहान है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन

पहले भी दिखी दबंगई
रामबाग चौराहा, घाट बाजार, सिकंदरा हाईवे, फतेहाबाद रोड और शाहगंज सहित कई क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई मामलों में एजेंट खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर दबाव बनाते हैं और विरोध करने पर मारपीट व छीना-झपटी करते हैं। लोगों का आरोप है कि रिकवरी एजेंटों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें