फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया एक पैसा ऋण माफ होने का सच, अब किसान को मिलेगा पूरा लाभ

Fri, 22 Sep 2017 08:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
farmer loan
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार की ऋणमाफी योजना के तहत मथुरा के किसान का एक पैसा ऋण माफ होने का सच सामने आ गया है। मथुरा के डीएम ने बताया कि किसान को योजना का पूरा लाभ दिया जाएगा। अगले चरण की कार्रवाई में उसे ऋणमाफी का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


बता दें कि मथुरा में गोवर्धन के गांव अडींग निवासी किसान छिद्दी सिंह को उत्तर प्रदेश ऋण मोचन योजना के तहत एक पैसा ऋणमाफी का प्रमाण पत्र मिला था। ये देखकर किसान के होश उड़ गए। उन्होंने मामले की शिकायत प्रशासन से की। अमर उजाला ने भी इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। 

इस पर मथुरा के डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने गोवर्धन तहसील के गांव अडींग निवासी छिद्दी सिंह को एक लाख रुपये का लाभ दिए जाने की जानकारी दी है। डीएम ने बताया कि जनपद में किसानों की फसल ऋण माफी का कार्य अलग-अलग चरणों में चल रहा है। 
विज्ञापन

ये है एक पैसा माफ होने का कारण

प्रमाण पत्र - फोटो : Twitter
डीएम ने बताया कि छिद्दी सिंह पुत्र डालचंद निवासी अडींग मथुरा का केसीसी खाता 2011 को पंजाब नेशनल बैंक की शाखा गोवर्धन में खोला गया था। खाता काफी अनियमित हो गया था। इसके चलते 26 मार्च 2015 को बैंक शाखा द्वारा समानान्तर बैंक खाता खोला गया। 

फसल ऋण माफी के प्रथम चरण में केसीसी का उक्त खाता आधार कार्ड से लिंक होने के कारण ऋण माफी के लिए चयनित हो गया, जिसमें 31 मार्च 2016 को बकाया राशि सिर्फ एक पैसे थी। 
विज्ञापन

इतना है किसान पर ऋण

डीएम ने बताया कि ऋण माफी का अभियान अलग-अलग चरण में चल रहा है। छिद्दी सिंह का नाम अगले चरण में फसल ऋण माफी की कार्यवाही स्वत: ही शामिल हो जायेगा। वर्तमान में छिद्दी सिंह के खाते में 2,23,222 का ऋण है, जिसमें से नियमानुसार एक लाख रुपए का लाभ उन्हें दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें