पोर्टल के जमाने में भी अमर उजाला है अव्वल
किसी भी संस्थान के लिए 75 सालों का सफर तय करना आसान नहीं होता। अमर उजाला हर वर्ग के पाठक की पसंद का ध्यान रखता है। तभी इतने सालों से यह नंबर वन बना हुआ है। इसके संपादकीय आलेख सबसे अधिक पसंद है। मैं अमर उजाला परिवार को 76 वें वर्ष में प्रवेश के लिए बधाई देता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अमर उजाला का सफर अनंत काल तक यूं ही चलता रहे। -प्रशांत बजाज, सिग्नस मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड
अमर उजाला देता है शहर की हर खबर
अमर उजाला हमारे परिवार में तीन पीढ़ी से आता है। मेरे दिन की शुरुआत भी अमर उजाला के साथ ही होती है। इस अखबार में खबरों का बेहतरीन तारतम्य है। राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनैतिक, सामाजिक और खेल जगत की खबरों के साथ माई सिटी का तो कहना है क्या। इससे मुझे शहर की हर गतिविधि का पता चल जाता है। 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मैं अमर उजाला परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।
-विशाल अग्रवाल, निदेशक, डिंपल कलेक्शन