फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmarUjala75: सुख-दुख का साथी है अमर उजाला, इसके बिना सुबह की कोई चाय नहीं पी...तीन पीढ़ी से पढ़ रहे हैं...

Tue, 18 Apr 2023 10:26 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

AmarUjala75: अमर उजाला के स्थापना दिवस पर पाठकों ने अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि अमर उजाला उनके सुख-दुख का साथी है। इसके बिना उन्होंने सुबह की कोई चाय नहीं पी। कहा कि तीन पीढ़ी से हम इसे पढ़ते आ रहे हैं।  इस पर हमें हर खबर मिल जाती है। 

 
विज्ञापन
अमर उजाला 75वां स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

#AmarUjala75: अमर उजाला आज अपना 75वां स्थापना दिवस मना रहा है। 18 अप्रैल, 1948 को ताजनगरी आगरा से एक नए संकल्प का शुभारंभ हुआ। पत्रकारिता के उच्चतर मूल्यों को प्रस्थापित करने के दृढ़ निश्चय के साथ...अमर उजाला के रूप में। आज अपने इस महती दायित्व के 75 वर्ष पूर्ण कर अमर उजाला संकल्प की नई सदी की ओर अग्रसर होने जा रहा है। अमर उजाला की इस यात्रा पर अमर उजाला के सुधी पाठकों की राय क्या है..आइए जानते हैं...
विज्ञापन


ऐसा कोई दिन नहीं हुआ जब मैंने सुबह की चाय के साथ अमर उजाला न पढ़ा हो। अमर उजाला पत्र हमारी आदत और दिनचर्या का हिस्सा बन गया, ये हमें नहीं पता। बस इतना पता है कि इसके बगैर सुबह की चाय बेस्वाद लगती है। अमर उजाला पढ़ने के बाद जो संतुष्टि मिलती है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। सीधे शब्दों में कहूं तो अ मतलब अमर उजाला। अमर उजाला समूह को 75 सालों का सफर पूरा करने के लिए बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं। -वाई के गुप्ता, उपाध्यक्ष, शारदा विश्वविद्यालय, नोएडा

 

पोर्टल के जमाने में भी अमर उजाला है अव्वल

किसी भी संस्थान के लिए 75 सालों का सफर तय करना आसान नहीं होता। अमर उजाला हर वर्ग के पाठक की पसंद का ध्यान रखता है। तभी इतने सालों से यह नंबर वन बना हुआ है। इसके संपादकीय आलेख सबसे अधिक पसंद है। मैं अमर उजाला परिवार को 76 वें वर्ष में प्रवेश के लिए बधाई देता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अमर उजाला का सफर अनंत काल तक यूं ही चलता रहे। -प्रशांत बजाज, सिग्नस मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड

अमर उजाला देता है शहर की हर खबर

अमर उजाला हमारे परिवार में तीन पीढ़ी से आता है। मेरे दिन की शुरुआत भी अमर उजाला के साथ ही होती है। इस अखबार में खबरों का बेहतरीन तारतम्य है। राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनैतिक, सामाजिक और खेल जगत की खबरों के साथ माई सिटी का तो कहना है क्या। इससे मुझे शहर की हर गतिविधि का पता चल जाता है। 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मैं अमर उजाला परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। -विशाल अग्रवाल, निदेशक, डिंपल कलेक्शन
 
विज्ञापन

अमर उजाला की हर खबर होती है सटीक

अमर उजाला में छपी खबरों की सटीकता सबसे ज्यादा प्रभवित करती है। रोज 2-3 समाचार पत्र पढ़ता हूं, लेकिन अमर उजाला की तरह सटीक खबरें कहीं दिखाई नहीं देतीं। यहां समाचारों को अनावश्यक विस्तार नहीं दिया जाता। मैं अमर उजाला ग्रुप को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। -तुलसीराम पाठक, चेयरमैन, सीफल फार्मा

अमर उजाला है सुख-दुख का साथी

यह आगरा का अपना अखबार है। तभी तो यह शहरवासियों के सुख और दुख में साथ नजर आता है। लंबा अरसा हो गया अमर उजाला के साथ। तीन पीढि़यों से यह हमारे परिवार का हिस्सा है। आज भी किसी समाचार की हकीकत जाननी हो तो हम अमर उजाला को ही प्राथमिकता देते हैं। -अरुण डंग, प्रबंध निदेशक, ग्रांड होटल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें