फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिनाहट में मोक्ष धाम के लिए चिन्हित भूमि की दोबारा पैमाइश

Sun, 15 Feb 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पिनाहट में मोक्ष धाम की चिन्हित भूमि की दोबारा पैमाइश
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बा पिनाहट में अंत्येष्टि स्थल की मांग कई वर्षों से चली आ रही है। बरसात के मौसम में चंबल नदी घाट तक पहुंचने और अंतिम संस्कार करने में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत ने द्वितीय पंप हाउस के पास मोक्ष धाम के लिए भूमि चिन्हित की थी। शनिवार को नायब तहसीलदार बाह ने चिन्हित भूमि की दोबारा पैमाइश की।
विज्ञापन


बीते दिनों राजस्व विभाग, वन विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने स्थल की नापतोल कर अंत्येष्टि स्थल को चिन्हित किया था। इसके बाद नगर पंचायत ने भूमि की साफ-सफाई कर उसे समतल कराया, जहां कस्बे के लोगों द्वारा अंतिम संस्कार भी शुरू कर दिए गए थे। करीब चार दिन पूर्व मोहल्ला मार निवासी एक वृद्ध के अंतिम संस्कार के दौरान एक महिला ने भूमि को अपनी बताते हुए हंगामा कर दिया था। करीब एक घंटे बाद स्थिति सामान्य होने पर अंतिम संस्कार कराया गया था। विवाद के मद्देनजर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को नायब तहसीलदार बाह सुधीर गिरि राजस्व विभाग, वन विभाग, नगर पंचायत और स्थानीय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम की मौजूदगी में करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में भूमि की पुनः पैमाइश की गई। नापतोल की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रामरती देवी, प्रतिनिधि आजाद बाबू तथा लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें