फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बास्केटबॉल में आरबीएस कॉलेज बना विजेता

विज्ञापन
अंतर महाविद्यालयीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालयीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एक्मे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी सिकंदरा संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें राजा बलवंत सिंह (आरबीएस) डिग्री कॉलेज में सेंट जोंस कॉलेज को हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।सेंट जोंस कॉलेज को उपविजेता घोषित किया गया। तृतीय स्थान पर एक्मे की टीम रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन विश्वविद्यालय के खेलकूद विभाग के निदेशक डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना, एक्मे के पदाधिकारियों ने पुरस्कार वितरित कर हाैसला बढ़ाया। संचालन सचिन कुमार और निर्णायक के रूप में सचिन दत्त जोशी, राहुल सक्सेना दीपक कुमार, आलोक कश्यप रहे। इस दौरान डॉ. गिरीश कुमार, डॉ. डीके सिंह, डॉ. अमित रावत, डॉ. जयशंकर यादव, डॉ. बीके सिंह, प्रिंस, मुकेश दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें