फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर की जांच को पहुंची टीम

विज्ञापन
कासगंज के गांव तवालपुर मौसमपुर में राशन डीलर द्वारा बंधक बनाए ग्रामीणों के मामले की जांच को पहुं? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव तवालपुर मौसमपुर में राशन डीलर द्वारा उपभोक्ताओं को बंधक बनाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए पूर्ति विभाग की टीम शनिवार को गांव में भेजी है। टीम ने उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव तवालपुर मौसमपुर में राशन डीलर संजय कुमार ने ग्रामीणों को बंधक बना लिया था। पुलिस ने ग्रामीणों को बंधनमुक्त कराया था। इसके बाद ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम सीपी सिंह ने मामले की जांच के लिए पूर्ति विभाग को आदेश दिए। पूर्ति विभाग ने शनिवार को जांच शुरू कर दी। डीएसओ सत्यवीर सिंह ने विभाग के एआरओ सुनील कुमार को जांच के लिए गांव में भेजा। एआरओ ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। साथ ही डीलर से भी पूछताछ की। ग्रामीणों ने घटतौली और राशन की कालाबाजारी की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जांच शुरू करा दी गई है। एआरओ से दो दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- सत्यवीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें