फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में 2.32 लाख परिवारों तक पहुंचा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन के दौरान किसी को भी राशन की कमी ना हो इसके लिए शासन और
विज्ञापन

प्रशासन लगातार प्रयासरत हैं। इसके लिए जिले में एक मई से राशन का वितरण किया जा रहा है।
बीते चार दिनों में सवा दो लाख से अधिक परिवारों को राशन दिया जा चुका है।
जिले में कुल 2.95 लाख राशन कार्डधारक हैं। इनमें से 45894 अंत्योदय राशन कार्डधारक व अन्य पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं। सभी को मई माह का राशन वितरित किया जा रहा है। एक मई को जहां अंत्योदय राशन कार्डधारकों को वितरण किया गया था तो वहीं दो, तीन व चार मई को पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को वितरण किया गया। चार दिनों में ही पूर्ति विभाग ने 2.32 लाख परिवारों को राशन का वितरण कर दिया। इसमें से 40 हजार परिवारों को नियामानुसार निशुल्क
राशन मिला है। 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को राशन मिल चुका है। वहीं 16 दिव्यांग लोगों के घर भी पूर्ति विभाग ने राशन पहुंचाया है।
सभी दुकानों पर राशन का वितरण नियमानुसार किया जा रहा है। तेजी के साथ इस बार वितरण हो रहा है। मंगलवार तक शत-प्रतिशत वितरण हो जाएगा।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें