फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन करके राशन मंगाने वाला एसडीएम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। लॉकडाउन में तीन जगहों से फोन करके राशन मंगाने वाले एक युवक को एसडीएम ने पकड़ा है। युवक घर में राशन का भंडारण कर रहा था। पुलिस उसे थाने ले गई और भविष्य में ऐसी हरकत ने करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की प्रशासन और समाजसेवियों की ओर से मदद की जा रही है। लोगों को भोजन तथा राशन सामग्री घर-घर जाकर वितरित की जा रही है। इसका कुछ लोग नाजायज फायदा उठा रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगर की राठौर नगर में रहने वाले बिजेंद्र नट ने इंस्पेक्टर आजाद पाल सिंह को फोन कर राशन की मांग की तो उसके घर राशन भिजवा दिया गया।
बिजेंद्र ने एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार को फोन किया। एसडीएम ने एक राशन डीलर से कहकर उसके घर राशन भिजवा दिया। युवक ने डीएम को फोन करके राशन भिजवाने को कहा तो डीएम ने एसडीएम को बता दिया। इस पर एसडीएम ने पुलिस फोर्स के साथ युवक के घर का निरीक्षण किया तो भारी मात्रा में राशन मिला। इसे देख एसडीएम दंग रह गए। पुलिस युवक को थाने ले आई। इंस्पेक्टर आजाद पाल सिंह ने बताया कि युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें