फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म: 18 से वितरित होगा दिसंबर माह का राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिसंबर माह के राशन के लिए कार्ड धारकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। शासन ने 18 दिसंबर से राशन का वितरण कराने के लिए हरी झंडी दे दी है। शासन से निर्देश मिलने के बाद राशन डीलरों ने भी खाद्यान्न का उठान कर लिया है।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में देश भर के किसान आंदोलनरत है। आंदोलन के चलते मार्गों के जाम आदि के चलते वाहनों का आवागमन प्रभावित है। आंदोलन के कारण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय योजना से जुडे़ 252743 कार्डधारकों को राशन का वितरण नहीं हो सका।
अब शासन ने निशुल्क राशन का वितरण 15 दिसंबर तक हो जाने के बाद अब नियमित राशन वितरण को हरी झंडी दे दी गई है। शासन से निर्देश मिलने के बाद के बाद विभाग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। होम स्टेप डिलेवरी के तहत डीलरों तक खाद्यान्न पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

आंकड़े एक नजर में
राशन की दुकानें -598
अंत्योदय कार्ड धारक 27447
पात्र गृहस्थी कार्ड धारक 225299
वितरित होने वाला गेहूं- 2564.287 मीट्रिक टन
वितरित होने वाला चावल- 2422.209 मीट्रिक टन
दिसंबर माह के राशन वितरण के लिए शासन से तिथि निर्धारित कर दी गई है। 18 दिसंबर से 28 दिसंबर के बीच कार्ड धारक डीलर की दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

- सत्यवीर सिंह डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें