फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राशन कार्डधारकों को चावल खाकर करना पड़ेगा गुजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गेहूं की कम खरीद राशन कार्डधारकों के लिए मुसीबत बनेगी। शासन ने कार्डधारकों के लिए राशन में गेहूं की मात्रा को घटा दिया है। कार्डधरकों को चावल खाकर अपना गुजारा करना पड़ेेगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह में मात्र 2 किलो गेहूं ही राशन में मिल सकेगा।
विज्ञापन

शासन से पात्र गृहस्थी व अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को माह में दो बार निशुल्क राशन दिया जा रहा है। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल दो बार दिया जाता है। जबकि अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को एक बार 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल तथा दूसरी बार में प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल दिया जाता है। यह राशन जिला में गेहूं की खरीद होने वाले गेहूं व धान के माध्यम से दिया जाता है। जो कमी पड़ती है उसकी पूर्ति पंजाब व हरियाणा से गेहूं खरीदकर की जाती है।लेकिन इस बार गेहूं की खरीद की स्थिति काफी खराब है। लक्ष्य का मात्र 0.66 प्रतिशत गेहूं ही खरीदा जा सका है। खरीद की ऐसी स्थिति पूरे प्रदेश् में है। इसके बाद शासन ने राशन में गेहूं की मात्र को घटा दिया है। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को अब माह में एक बार 2 किलो गेहूं व 3 किलो चावल प्रति यूनिट तथा अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल मिलेगा। जबकि दूसरी बार में पात्र गृहस्थी व अंत्योदय योजना कार्डधारकों को 5 किलो चावल प्रति यूनिट दिया जाएगा।
कार्डधारक बोलेेेेेेेेेेेेेेेेे गेंहू की मात्रा घटने से होगी दिक्क्त
बाजार में गेहूं की कीमतें आसमान छू रही है। ऐसे में सरकार के द्वारा राशन में मिलने वाले गेहूं की मात्रा को कम कर दिए जाने का निर्णय उचित नहीं है। इससे गरीबों को काफी दिक्कतें होंगी-राजेश कार्डधारक
विज्ञापन

राशन में पहले गेहूं अधिक मात्रा में दिया जा रहा था, लेकिन अब सरकार ने चावल की मात्रा को बढ़ा दिया है। गेहूं की मात्रा घटने से बाजार से महंगा गेहूं खरीदना पड़ेगा- चरन सिंह, कार्डधारक
शासन से प्रधानमंत्री अन्न योजना में अब गेहूं के स्थान चावल की व्यवस्था की है। जबकि नियमित राशन में गेहूं की मात्रा को घटाया गया है- केएन सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें