फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आयुष्मान कार्ड बनवाने में राशन डीलर करेंगे सहयोग

Tue, 03 Oct 2023 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने में राशन डीलर करेंगे सहयोग
विज्ञापन

किशनी। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए मंगलवार को तहसील परिसर में बैठक हुई। तहसील क्षेत्र के राशन डीलरों को बुलाकर सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय भदौरिया ने भाग लिया। उप जिलाधिकारी ने राशन डीलरों से कहा कि भारत सरकार की इस विशेष योजना में अधिक से अधिक सहयोग कर लोगों को जागरूक करें। इससे लोगों को लाभ मिल सके। इस कार्ड के बनने से लाभार्थी को पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज मिलेगा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अजय भदौरिया ने कहा कि पात्र गृहस्थी राशन कार्ड में गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। संबंधित लोग सीएचसी पर कार्ड बनवा सकते हैं। पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र चौहान, सुनील बाबू, सोनम, पीयूष पांडेय, अनिल कश्यप, प्रेमचंद, गिरीश पाल, सतेंद्र, रीना देवी, किशनवीर, सुरेंद्र सिंह, नीरज पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें