फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली जाएगी रथयात्रा

Mon, 17 Jul 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली जाएगी रथयात्रा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच की बैठक जिलाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ गोविंद पांडेय के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के लिए चलाए जा रहे आंदोलन के क्रम में पेंशन रथ यात्रा के स्वागत सभा एवं जागरुकता रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने कहा कि पांच अगस्त को पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच का पेंशन रथ प्रदेश के तमाम जनपदों में यात्रा करते हुए मैनपुरी पहुंच रहा है। इसके स्वागत के लिए विशाल संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है। महामंत्री राजकिशोर यादव ने कहा कि हमारा संघ संयुक्त मंच में सह संयोजक की भूमिका में है इसलिए हमारी जिम्मेदारी भी है कि हम अधिक से अधिक संख्या में जनपदीय सीमा से पेंशन रथ का स्वागत करके जागरुकता रैली के माध्यम से सभा स्थल तक लाएं। कोषाध्यक्ष अवधेश शाक्य ने कहा कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष और मंत्री सुनिश्चित करें कि प्रत्येक ब्लॉक से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं प्रतिभाग करते हुए पेंशन रथ के स्वागत जागरुकता रैली और सभा को सफल बनाएं। बैठक में नृपेंद्र शर्मा, कृष्ण कुमार, मोहम्मद रफी, नवीन सक्सेना, सुनील दुबे आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




चेयरमैन ने कर अधीक्षक कक्ष में लगी आग की ली जानकारी

मैनपुरी। नगर पालिका चेयरमैन संगीता गुप्ता ने सोमवार को कार्यालय पहुंच कुछ दिन पहले नगर पालिका के कर अधीक्षक कार्यालय में लगी आग की जानकारी ली। उन्होंने कर अधीक्षक कक्ष का निरीक्षण किया और कक्ष की मरम्मत आदि कराए जाने के निर्देश दिए। संगीता गुप्ता ने बताया कि बिजली लाइन के शॉर्ट सर्किट में हुए फाल्ट के कारण कक्ष में आग लगी थी हालांकि किसी प्रकार के अभिलेख आदि नष्ट नहीं हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें