फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाकियू ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया

Mon, 17 Jul 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया
विज्ञापन


घिरोर। किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया है। निराकरण नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।
विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व में किसान तहसील पहुंचे। संजय शर्मा जिला उपाध्यक्ष की मौजूदगी में दिए गए ज्ञापन में कहा कि कस्बा में बेसहारा घूम रहे गोवंश को तत्काल गोशाला में पहुंचाया जाएं। किसानों की बारिश से मूंगफली, मक्का की फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए। भीगी फसल को सुखाने के लिए मंडी परिषद में किसानो को जगह दी जाए। जिन लेखपालों की शिकायतें हैं उनको जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाए। साप्ताहिक बंदी का पालन कराया जाए। गांवों में जलनिकासी के इंतजाम किए जाएं। हर घर जल योजना के तहत खोदी गई गलियां और सड़कें सही कराई जाएं। मंजेश कुमार, सुरजीत यादव, संदीप यादव, शरद यादव, सत्यवीर सिंह, बसंत चौहान, टीटू दिवाकर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें