फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कुट्टू के आटे में चूहे का मलमूत्र और कीड़े...नमूनों की जांच रिपोर्ट में हुई पुष्टि;  बीमार हुए थे 250 लोग

Tue, 10 Sep 2024 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कुट्टू का आटा खाने से बड़ी संख्या में लोग बीमार हुआ थे, इसके बाद एफएसडीए ने नमूनों की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। 

 
विज्ञापन
कुट्टू का आटा - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने कुट्टू के नमूनों की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। मुकदमे के लिए विभाग के आयुक्त से अनुमति मांगी है। विक्रेताओं को नमूनों की अन्यत्र जांच कराने के लिए एक महीने का समय भी दिया गया है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि जन्माष्टमी पर फूड पॉइजनिंग होने पर कुट्टू के आटे के आठ नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 5 की रिपोर्ट आई, जिसमें चूहे का मलमूत्र, बाल, कीड़े और स्टार्च मिला। मुकदमे के लिए अनुमति मांगी है। अगर इस जांच से विक्रेता संतुष्ट नहीं हैं तो वो दोबारा जांच करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शाहगंज कृष्णा नगर स्थित बंसल गृह उद्योग के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए नोटिस दे दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें