फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलरों पर डंप चना का अंत्योदय कार्ड धारकों को होगा वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्डधारकों को निशुल्क वितरण के बाद तीन माह से डंप चना अब अंत्योदय कार्डधारकों को मार्च माह के राशन के साथ बांटा जाएगा। वहीं विभाग ने इस चना के वितरण को तैयारी शुरू कर दी है। शासन के इस आदेश से राशन डीलरों में खलबली मच गई है। कार्डों की संख्या से कम मात्रा में चना की उपलब्धता होना उनको परेशानी में डाल रहा है।
विज्ञापन

शासन ने जून माह से नवंबर माह तक पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्डधारकों को एक किलो प्रतिकार्ड के हिसाब से निशुल्क चना का वितरण कराया। वितरण के बाद डीलरों के पास 15343 किलो ग्राम चना शेष बच गया। तीन माह से इस चना को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं मिलने से राशन डीलर बेफिक्र हो गए। कई डीलरों ने तो बचे हुए चना को या तो अपने उपयोग में ले लिया या फिर बाजार में बिक्री कर दिया। अब इस चना को अंत्योदय कार्डधारकों को एक किलो प्रतिकार्ड वितरण करने के आदेश आ जाने से राशन डीलरों की चिंता बढ़ गई है। जिला में डीलरों के पास जो चना बचा है उसकी मात्रा राशन कार्ड की संख्या का लगभग 55 प्रतिशत है। ऐसे में 45 प्रतिशत कार्डधारक चना पाने से वंचित हो जाएंगे।
अतिरिक्त चना लिया जाएगा वापस
राशन डीलरों के पास जो चना बचा है उनमें अधिकतर डीलर ऐसे हैं जिनके पास कार्डों की संख्या से कम चना बचा है। कुछ ही डीलरों के पास ही कार्ड की संख्या से अधिक चना बचा है। ऐसे में संख्या से अतिरिक्त चना को उन्हें अन्य डीलर को हस्तांतरित करना होगा।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
अंत्योदय कार्ड की संख्या 27593
डीलरों पर अवशेष चना 15343 किग्रा
अंत्योदय कार्डधारकों को मार्च माह के राशन के साथ एक किलो प्रतिकार्ड चना का निशुल्क वितरण किया जाएगा। इस संबंध में सभी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -सत्यवीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें