फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महल में उर्स आयोजन पर प्रतिबंध की मांग, हिन्दूवादी संगठनों का प्रदर्शन

Sat, 06 Apr 2019 10:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ज्ञापन देते राष्ट्रीय बजरंग दल पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल में शाहजहां के उर्स के आखिरी दिन युवक द्वारा पाकिस्तान समर्थक नारा लगाने का मामला तूल पकड़ रहा है। एएसआई ने इस मामले में थाना ताजगंज में एफआईआर दर्ज करा दी है, लेकिन राष्ट्रीय बजरंग दल ने माल रोड स्थित एएसआई आफिस में प्रदर्शन और ज्ञापन सौंप ताज के अंदर उर्स के आयोजन पर रोक की मांग की है।
विज्ञापन



राष्ट्रीय बजरंग दल ने शनिवार को एएसआई आफिस पर ज्ञापन देने का कार्यक्रम रखा, लेकिन शनिवार अवकाश के कारण यहां कोई अधिकारी नहीं मिला। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष सतेंद्र बरुआ ने कहा कि विश्व धरोहर ताजमहल को देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आगरा आते हैं। वहां पर्यटकों के सामने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाकर असामाजिक तत्वों द्वारा अपनी जेहादी मानसिकता का परिचय दिया है।

प्रांत अध्यक्ष सतेंद्र बरुआ का कहना है कि ताजमहल में पाकिस्तान समर्थक नारा लगाने से भारत की संप्रभुता को चुनौती दी गई है। ताज के अंदर ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे उर्स समेत किसी भी धार्मिक गतिविधि पर तुरंत रोक लगाई जाए। जो आयोजन करने हों, बाहर किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेंद्र बरुआ का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर ऐसी घटनाएं रोकी जाएं। नारा लगाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, अन्यथा संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

ज्ञापन देने वालों में प्रांत उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत, सनी शर्मा,  अवधेश पंडित, जितेंद्र राजपूत, मनोज यादव, दीपक पांडे, सुनील कुमार, अनुज तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें