कासगंज। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत बुधवार से 14 अगस्त तक कार्डधारकों को सस्ती दर पर गेहूं और चावल का वितरण किया जाएगा। खाद्यान्न वितरण ई-पॉस मशीन से होगा।
जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को 20 किग्रा गेहूं 2 रुपये प्रतिकिलो एवं 15 किग्रा चावल 3 रुपये प्रतिकिलो की दर से वितरित किया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 3 किग्रा गेहूं 2 रुपये प्रतिकिलो एवं 2 किग्रा चावल 3 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से वितरित होंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी ने राशन डीलरों को निर्देशित किया है कि खाद्यान्न का वितरण नोडल अधिकारियों की देखरेख में किया जाए। घटतौली की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कोविड-19 के दृष्टिगत खाद्यान्न वितरण के समय कार्डधारक सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। फेस मास्क जरूर पहनें। साबुन से हाथ धोकर, सैनिटाइजर लगाकर ही ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाया जाए। यदि कोई उचित दर विक्रेता राशन देने से मना करे तो संबंधित एसडीएम, जिला पूर्ति अधिकारी या क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं।