फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 साल की वृद्धा से दुराचार करने वाले को कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा

Fri, 02 Feb 2018 05:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
court
विज्ञापन
मथुरा में एक 85 साल की वृद्धा के साथ दुराचार के मामले में एक युवक को अदालत ने 12 साल के कारावास की सजा सुनाई है। मामला 2016 का है। पीड़िता की 24 जनवरी को मौत हो चुकी है। पुलिस ने जमानत पर चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।   
विज्ञापन


यह घटना मांट थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 मार्च 2016 को हुई थी। मांट थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक 85 साल की वृद्धा अपने घर की छत पर सो रही थी। तभी गांव का युवक धर्मेंद्र पहुंचा और उसने वृद्धा के साथ दुराचार किया। उसने वृद्धा से मारपीट भी की। 

मामले में पीड़िता के बेटे ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इसके बाद युवक जमानत पर रिहा हो गया। इस मामले की सुनवाई एफटीसी प्रथम के न्यायाधीश विवेकानंद  शरण त्रिपाठी की कोर्ट में हुई। 
विज्ञापन


सुनवाई के बाद अभियुक्त धर्मेन्द्र (30) को 12 वर्ष का कठोर कारावास और 18 हजार रुपये के अर्थ दंड की सजा सुनाई गई। एडीजीसी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को वृद्धा की मौत हो चुकी है। मरने से करीब दस दिन पहले ही पीड़िता ने कोर्ट में गवाही दी थी। गुरुवार को अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें