फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बनाया आपत्तिजनक वीडियो

Mon, 16 Dec 2024 04:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ऑफिस के डाटा मैनेजर के विरुद्ध महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने सीएमओ ऑफिस में तैनात जिला डाटा मैनेजर पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। कहा, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता आ रहा है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पूर्व डाटा मैनेजर ने महिला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बरनाहल क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वर्ष 2017 में सीएमओ ऑफिस के एक बाबू ने उन्हें वहां तैनात जिला डाटा मैनेजर से मिलवाया था। कहा था कि वह उनकी नौकरी लगवा देंगे। जिला डाटा मैनेजर ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने की बात कहते हुए उन्हें अपने स्टेशन रोड स्थित घर पर बुलाया। वहां उन्हें नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। ब्लैकमेल कर जब वह चाहता उनके साथ दुष्कर्म करता। उनके ब्लैकमेल कर कई बार 9.40 लाख रुपये ले लिए गए। इसके बाद और रुपये की मांग की गई, जब असमर्थता जताई और कहा कि वह पुलिस में शिकायत करेगी। उसका सारा रुपया वापस करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वर्ष 2022 में तीन बार में 7.66 लाख रुपये उनके व पति के खाते में जमा किए। शेष रुपया वापस करने को मना कर दिया और फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। 3 दिसंबर 2024 की सुबह वह अपना रुपया मांगने गई तो आरोपी व उसके पुत्र ने गाली गलौज की जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। उक्त मामले में जिला डाटा मैनेजर की ओर से भी पूर्व में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें