फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से मारपीट कर दुष्कर्म, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

Sat, 06 Apr 2019 10:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
सहावर के एक गांव में घर में घुसकर महिला से मारपीट कर दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि महिला घर पर अकेली थी। गांव का ही युवक घर में घुस आया। युवक ने महिला को अकेला देखकर दबोच लिया। महिला ने युवक के चंगुल से अपने को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी।

आरोपी ने महिला से मारपीट भी की, इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी। परिवारीजनों के आने पर महिला ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। दुष्कर्म की जानकारी मिलने पर परिवारीजनों में रोष फैल गया। कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। महिला ने आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें