फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के दोस्त ने महिला से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 05 Jun 2019 11:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक महिला से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक थाना एत्माद्दौला ने बताया कि पीड़ित महिला का पति और आरोपी युवक दोस्त हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाया गया है कि 29 मई को युवक घर में बहाने से आ गया। उस समय महिला घर में अकेली थी। युवक ने महिला को पकड़ लिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। युवक ने दुष्कर्म के दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना ली।

युवक ने धमकी दी कि शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। महिला ने डर की वजह से पति को नहीं बताया। दो दिन बाद युवक फिर से घर में आ गया। इस पर महिला ने पति को जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इसके बाद पति ने पुलिस की सहायत ली और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। निरीक्षक का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें