फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात के बाद नाबालिग रेप पीड़िता की मौत, आरोपी मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 02 Jun 2018 08:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मथुरा के सौंख में गर्भपात कराने से शनिवार को एक रेप पीड़िता किशोरी की मौत हो गई। उसका इलाज भरतपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। आरोपी युवक पिछले चार महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन


जब वो गर्भवती हो गई तो किशोरी और उसकी मां को ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा के बहाने गांव से लेकर आया। रास्ते में किशोरी को कहीं ले जाकर झोलाछाप से उसका गर्भपात करा दिया। 

हालत बिगड़ने पर उसे वहीं छोड़ कर भाग गया। परिजनों ने उसे भरतपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका की मां ने युवक व उसकी मां के खिलाफ थाना मगोर्रा में मामला दर्ज कराया। 
विज्ञापन

आरोपी ने कराया पीड़िता का गर्भपात

उधर, किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार कर डाला। मौके पर पहुंची मगोर्रा पुलिस ने
चिता की राख कब्जे लेकर कार्रवाई शुरू की। 

थाना मगोर्रा के एक गांव का युवक 21 मई को गांव की किशोरी और उसकी मां को ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा को लाया था। पुलिस
की मानें तो युवक रास्ते से ही किशोरी को ले गया और उसका गर्भपात करा दिया। 

किशोरी की हालत बिगड़ी तो उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। किशोरी की मां और परिजनों को मामला पता चला तो उन्होंने 23 मई को
युवक हरीशंकर और उसकी मां बबली के खिलाफ थाना मगोर्रा में मामला दर्ज कराया। 
विज्ञापन

पुलिस को बिना बताए किया अंतिम संस्कार

इसके बाद पीड़ित किशोरी को तत्काल भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन पुलिस आठ दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार
नहीं कर सकी। वहीं शनिवार सुबह को किशोरी ने दम तोड़ दिया। 

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार कर डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से राख कब्जे में ली है।
प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें