फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाही देने जाते समय दुष्कर्म की पीड़िता को किया अगवा

सार

दुष्कर्म की पीड़िता किशोरी को कोर्ट में गवाही देने जाते समय अगवा कर लिया गया। किशोरी की मां का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। दुष्कर्म की पीड़िता किशोरी को कोर्ट में गवाही देने जाते समय अगवा कर लिया गया। मामले में किशोरी की मां ने पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ ओम निवासी नगला परसी दादों अलीगढ़ द्वारा 17 जनवरी को दुष्कर्म किया गया। किशोरी की मां का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में 20 अगस्त को गवाही की तारीख नियत थी। जब वह और उसकी पीड़ित पुत्री गवाही देने कोर्ट जा रहे थे तो उसे ओम, धमेंद्र निवासी परसी दादों अलीगढ़, लाडो व जीतू निवासी इरखनी अकराबाद अलीगढ़, सुरेंद निवासी बहराई शाहपुर सिकंदरा हाथरस उन्हें रास्ते में मिल गए। उनके द्वारा उनकी पीड़ित पुत्री को जबरन अगवा कर लिया गया और बाइक पर बैठाकर आरोपी उसे ले गए। किशोरी की मां का कहना है कि मामले की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें