फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पति के दोस्त के खिलाफ दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट

Sun, 12 Jan 2025 03:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। पति की गैर मौजूदगी में घर आने के बाद आरोपी ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत लेकर जब पीड़िता थाने गई तो सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि पति की दोस्ती जनपद फिरोजाबाद के रहने वाले एक रिश्तेदार से थी। जिस कारण से दोस्त का घर पर आना-जाना हो गया था। 22 अप्रैल 2023 की शाम को वह घर पर अकेली थीं। तभी पति का दोस्त वहां आया और कहा कि गर्मी अधिक हो रही है। अपने साथ लाई गई कोल्ड ड्रिंक उन्हें भी पीने के लिए दे दी। भरोसे में आकर उन्होंने कोल्ड ड्रिंक पी ली। इसके बाद वह बेहोश हो गईं। बेहोशी का फायदा उठाकर आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया। जब इस बारे में पति को बताया तो वह भी चुप्पी साध गए। इसके बाद आरोपी उन्हें धमकाने लगा। कहने लगा कि महिला के वीडियो उसके पास हैं। उन पर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। वीडियो पति के मोबाइल पर डाल दी। इसके बाद से पति का व्यवहार भी बदल गया। थाने में शिकायत दर्ज कराने गई तो नहीं लिखी गई। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें