फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डेढ़ साल बाद दर्ज हुई दुष्कर्म की रिपोर्ट

Wed, 05 Apr 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। न्यायालय के आदेश पर डेढ़ साल बाद एक महिला से दुष्कर्म का मामला थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। एक गांव निवासी ने बताया कि उसके घर के पास स्थित एक गैराज के मालिक ने वर्ष 2021 में घर में घुसकर तमंचा के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई थी। शोर शराबा सुनकर जब बेटा व पड़ोस का युवक आया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। उक्त घटना के कुछ देर बाद आरोपी अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ आया और जातिसूचक गालियां दीं थीं। उसका मेडिकल भी कराया गया था, लेकिन शिकायत प पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें