फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बस स्टैंड से पकड़ीं दो महिला चोर

Wed, 05 Apr 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। पुराने बस स्टैंड पर मंगलवार की शाम एक महिला यात्री के बैग से जेवर निकाल लिए गए। लोगों ने दो महिला चोरों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। गिहार कालोनी निवासी कुवारी देवी मंगलवार की शाम अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए पुराने बस स्टैंड से टेंपो में बैठी। टेंपो में पहले से दो महिलाएं बैठी हुई थीं। कुछ देर बाद महिला ने अपना बैग देखा तो उसमें जेवर गायब थे। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने पास बैठी दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। उनके पास रुपया व बैग से निकाले जेवर मिल गए। पूछताछ में अपना नाम सोमन और ललिता निवासी गांव कडिया थाना बोहडा जनपद राजगढ़ मध्य प्रदेश बताया। महिलाओं को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

-
झगड़ा करते दो लोग पकड़े
कुरावली। थाना पुलिस ने झगड़ा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। गांव खिरिया सलेमपुर निवासी राजेश का गांव के रामू से झगड़ा हो गया। पुलिस ने राजेश को हिरासत में लिया। वहीं गांव तरौली में मां से झगड़ा कर रहे अफसर को पुलिस ने पकड़ा। दोनों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें