किशनी (मैनपुरी)। जनपद इटावा में स्वास्थ्य विभाग में तैनात युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। बताया कि लगातार सात सालों से दोनों साथ रहते आ रहे हैं। युवक अब शादी से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती जनपद इटावा में स्वास्थ विभाग में तैनात है। करीब सात वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात कस्बे के ही एक युवक से हुई। दोनों में प्रेम संबंध हो गए और वे साथ रहने लगे। युवती का आरोप है कि लगातार सात सालों से वह लोग पति पत्नी की तरह रह रहे हैं। तीन बार आरोपी उसका गर्भपात भी करवाया। वह आरोपी के साथ उसके घर पर ही रह रही थी। 16 सितंबर को उसकी तबियत खराब हो गई।
तभी आरोपी उसका मोबाइल उठा ले गया। मोबाइल से सभी फोटो, कॉल रिकार्ड आदि डिलीट कर दिए। अपने मोबाइल पर उसका नंबर भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। युवक ने अब शादी करने से साफ इनकार कर दिया है। धमकी दे रहा है कि शिकायत करने पर जान से मार देगा। युवती ने पूरे मामले की शिकायत एसपी अजय कुमार पांडेय से की है। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को मौके पर जाकर मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।