फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया के हत्यारों को मिले सख्त सजा...

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/किशनी/करहल। हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर ओर से आवाज उठ रही है। जिलेभर में बृहस्पतिवार को कैंडल मार्च निकालकर बिटिया को श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने एक स्वर में हत्यारों को सख्त सजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी बृहस्पतिवार की शाम आगरा रोड पुलिया पर एकत्रित हुए। अपने हाथों में कैंडल लेकर बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, बजाजा बाजार, घंटाधर चौराहा, लेनगंज, तांगा स्टैंड होते हुए सिटी पोस्ट ऑफिस पहुंचे। सिटी पोस्ट ऑफिस पर श्रद्धांजलि दी। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि घटना के चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की सहायता दी जाए। जो भी दोषी पाया जाए उसे सख्त सजा मिले। घटना की सीबीआई जांच कराई जाए।
अरविंद सिंह, ओमप्रकाश, लक्ष्मण सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, हरिभूषण राव, रवींद्र सिंह, उमेशचंद्र, निर्मल सिंह, मनीषा, पाल सिंह, मोहनलाल, कीर्ति, जितेंद्र, अंजली, पूनम, दया, लवली, दीक्षा मौजूद रहे। आश्रम रोड पर अनमोल शाक्य के नेतृत्व में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। कौशल यादव, रजत दीक्षित, योगेंद्र, सचिन, नीलू, बंटू, अनुज, विकास, जयवीर मौजूद रहे। किशनी में एसडीएम रामसकल मौर्य ज्ञापन सौंपा गया। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज वाल्मीकि, जीतू वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, ब्रजेश, मोहित, शिवम, अंकित, नीरज, बीरु, विशाल वाल्मीकि, महेंद्र वाल्मीकि उपस्थित रहे। करहल में भ्रष्टाचार मिटाओ अभियान के संयोजक विवेक पांडेय नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रतन वर्मा को दिया। अंकित यादव, अभिषेक सिंह, अभय कुमार, रजत, हिमांशू, अभिषेक कुमार मौजूद रहे। भोगांव में वाल्मीकि समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। रामप्रसाद वाल्मीकि, शनि, आकाश, शिवम, अशोक, बंटू शामिल रहे।
बसपा ने की सीबीआई जांच की मांग
मैनपुरी। बहुजन समाज पार्टी की बैठक बृहस्पतिवार को पुसैना तिराहा स्थित बसपा कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष रामनरेश वर्मा ने कहा हाथरस में वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ हुई घटना के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए। सुनील वर्मा, सतेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह सोनी, हाकिम सिंह, ब्रजकिशोर, सूरजपाल, अजीत सिंह, संजीव मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की बैठक में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। साक्षी श्रीवास्तव, आदर्श गुप्ता, सलोनी दिवाकर, शिवानी दिवाकर, सुषमा दिवाकर, दिशा वर्मा, सुशांत राठौर मौजूद रहे।
सपा कार्यकर्ताओं ने निकला कैंडल मार्च
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने बड़े चौराहे से लेकर लेनगंज होते हुए शहीद पार्क तक कैंडल हाथ में लेकर छात्रा को न्याय दिलाने और दोषियों को फांसी देने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, जीशान अली खान, अंकित कठेरिया, सुमित यादव, राकेश, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें