फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेला पिता छह साल से कर रहा था नाबालिग से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एक सौतेला पिता अपनी नाबालिग बेटी से छह साल से दुष्कर्म करता रहा। नाबालिग ने अपनी मौसी को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज नाबालिग को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एक शादीशुदा महिला का ढोलना क्षेत्र के एक युवक से प्रेम हो गया। वह एक मेडिकल कंपनी में एमआर था। दोनों ने करीब छह साल पहले शादी कर ली। महिला अपने पहले पति की दोनों बेटियों ने पहले पति से पैदा हुई अपनी दोनों बेटियों को भी अपने साथ ले गई। उस समय उनमें से एक बेटी की उम्र 10 साल तथा दूसरी बेटी की उम्र 9 साल थी।
कुछ दिन तक तो ठीक रहा, लेकिन बाद में सौतेला पिता बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा। जब वह विरोध करती तो आरोपी उससे मारपीट करता रहा। शिकायत करने की कहने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। मौका मिलने पर दोनों बहने अपनी मौसी के पास भाग कर पहुंच गई।
विज्ञापन

उन्होंने मामले की पूरी जानकारी दी। इसके बाद मौसी के साथ थाने जाकर पूरी जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव सिरोही ने बताया कि सौतेले पिता के खिलाफ तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें