कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के एक गांव में चारा लेने आई महिला ने आरोप लगाया कि उसे खेत में खींचकर दुष्कर्म किया। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एटा के जैथरा क्षेत्र के गांव की महिला चारा लेने की लिए समीपवर्ती सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव में चली आई। जब वह रास्ते से होकर जा रही थी तभी सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव का युवक उसे खींचकर सरसों के खेत में ले गया। महिला ने अपने को युवक के चंगुल से अपने को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह अपने को युवक के चंगुल से नहीं बचा सकी। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। इस जानकारी से परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने थाने पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन अभी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा है।