शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर पुलिस ने एक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 21 फरवरी को गांव के ही एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। आरोपी किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ नसीरपुर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। विवेचक ने जांच उपरांत इस मामले को दुष्कर्म में तब्दील कर दिया। आरोपी शैलेन्द्र यादव पुत्र सत्यवीर निवासी सहसपुर को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी बीडी पांडे का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।